लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च ‘भाषा’ की अलग अलग फाइलों से सोमवार को जारी कोरोना वायरस से संबंधित अहम खबरें इस प्रकार हैं-

दि10 मोदी दूसरी लीड टीका

मोदी ने एम्स में लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।

दि8 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के मामले 1.11 करोड़ के पार, मृतक संख्या 1,57,157 हुई

नयी दिल्लीः भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,510 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 1.11 करोड़ से अधिक हो गई। वहीं, लगातार पांचवे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ और यह 1,68,627 पर पहुंच गई।

प्रादे27 ओडिशा पटनायक टीका

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने ‘कोवैक्सीन’ टीके की पहली खुराक ली

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को कोविड-19 के टीके ‘कोवैक्सीन’ की पहली खुराक ली।

प्रादे22 नोएडा टीकाकरण

नोएडा में कोविड-19 का टीकाकरण शुरू, संक्रमण के चार नए मामले

नोएडाः पहले और दूसरे चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके की खुराक देने के बाद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया।

दि13

मोदी एम्स गुलेरिया टीका

प्रधानमंत्री के टीका लगवाने से लोगों में भरोसा बढ़ेगा, हिचक टूटेगी : गुलेरिया

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीके की पहली खुराक लेने से लोगों के मन में टीके के प्रति किसी भी तरह की हिचक दूर हो जानी चाहिए।

प्रादे11

मप्र वायरस टीका इंदौर

कोविड-19 : इंदौर में 65 वर्षीय व्यक्ति ने लगवाया पहला टीका

इंदौरः मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में इस महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के दूसरे चरण की सोमवार से शुरुआत हुई। इससे यह टीका इसकी पात्रता रखने वाले आम लोगों की पहुंच में आ गया है।

प्रादे10 तेलंगाना वायरस मामले

कोविड-19 : तेलंगाना में 116 नए मामले सामने आए

हैदराबादः तेलंगाना में एक दिन में कोविड-19 के 116 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या कुल संख्या बढ़कर 2,98,923 पर पहुंच गई। वहीं, संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

प्रादे5 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 668 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 668 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,64,918 हो गए।

प्रादे3 सिक्किम वायरस मामले

सिक्किम में कोविड-19 के आठ नए मामले, कुल मामले बढ़कर 6,145 हुए

गंगटोकः सिक्किम में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 6,145 हो गए।

वि2द.अफ्रीका वायरस लॉकडाउन

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद पाबंदी घटी

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका में पिछले आठ सप्ताह में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद पाबंदियों में ढील दी गयी है।

प्रादे1 वायरस अंडमान मामले

कोरोना वायरस: अंडमान-निकोबार में दो नए मामले सामने आए

पोर्ट ब्लयेरः अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर सोमवार को 5,020 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos