लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: February 19, 2021 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी शुक्रवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से कोरोना वायरस से संबंधित जारी खबरें इस प्रकार हैं -

दि20 वायरस दूसरी लीड मामले

देश में कोविड-19 के 13,193 नए मामले, 97 लोगों की मौत

नयी दिल्ली, देश में 19 दिनों के बाद कोविड-19 के 13,000 से ज्यादा नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,09,63,394 हो गयी जबकि 1,06,67,741 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वि8 अमेरिका बाइडन टीका

वैश्विक कोविड-19 टीका सहयोग में चार अरब डॉलर के योगदान की घोषणा करेंगे बाइडन

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को वैश्विक कोविड-19 टीका सहयोग के लिए चार अरब डॉलर की प्रतिबद्धता की घोषणा करेंगे जिसका उद्देश्य संवेदनशील आबादी का टीकाकरण करना है।

प्रादे23 केरल वायरस आईसीएमआर

क्लीनिकल ट्रायल से मिला संकेत भारत के टीके कोविड-19 के नये प्रकारों के खिलाफ प्रभावी: आईसीएमआर

तिरुवनंतपुरम : भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि चल रहे क्लीनिकल ट्रायल के अंतरिम परिणामों से संकेत मिला है कि स्वदेशी कोविड-19 टीके ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में सामने आये कोरोना वायरस के नये प्रकारों के खिलाफ प्रभावी होंगे।

प्रादे6 मिजोरम वायरस मामले

मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,405 हुई

आइजोल : मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले सामने आने से शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,405 हो गयी।

प्रादे4 तेलंगाना वायरस मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस के 165 नए मामले

हैदराबाद : तेलंगाना में कोविड-19 के 165 नए मामने सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामले 2.97 लाख से अधिक हो गए, वहीं एक संक्रमित की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,623 पर पहुंच गई। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

प्रादे21 अरुणाचल वायरस मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 16,836 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

प्रादे2 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

ठाणे में संक्रमण के 506 नये मामले, पांच लोगों की मौत

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 506 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 2,59,125 हो गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अर्थ7 पतंजलि कोरोनिल

कोरोनिल को डब्ल्यूएचओ की योजना के तहत आयुष मंत्रालय ने प्रमाण पत्र दिया : पतंजलि

नयी दिल्ली : हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनिल को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमाणन योजना के तहत आयुष मंत्रालय से प्रमाण पत्र मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे