लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: January 19, 2021 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी मंगलवार को ‘भाषा’ से कोरोना वायरस से जुड़े समाचार इस प्रकार हैं :

दि11 वायरस मामले

कोविड-19: भारत में सात माह बाद एक दिन में सबसे कम 10,064 नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली, भारत में बीते सात महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 10,064 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गए।

प्रादे27 तेलंगाना कोवैक्सीन

केंद्र ने कोवैक्सीन की 45 लाख खुराकों के लिए भारत बायोटेक को आशय पत्र जारी किया

हैदराबाद, भारत बायोटेक को कोविड-19 के अपने टीके ‘कोवैक्सीन’ की 45 लाख अतिरिक्त खुराकों के लिए केंद्र से आशय पत्र मिला है।

प्रादे35 तेलंगाना टीका भारत बायोटेक

बुखार से पीड़ित लोग, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाएं टीका नहीं लगवाएं : भारत बायोटेक

हैदराबाद, भारत बायोटेक ने अपने कोविड-19 के टीके ‘कोवैक्सीन’ को लेकर परामर्श जारी किया है और अपनी फैक्ट शीट में बुखार से पीड़ित लोगों, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा रक्त विकारों से पीड़ित लोगों को टीका नहीं लगवाने की सलाह दी है।

प्रादे37 झारखंड टीकाकरण

झारखंड में सोमवार को 2964 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण, एईएफआई के आठ मामले

रांची, झारखंड में सोमवार को कुल 48 केन्द्रों पर कुल 2964 स्वास्थ्यकर्मियों को ‘कोवीशील्ड’ टीके का पहला टीका लगाया गया। राज्य भर से इसकी प्रतिकूल प्रतिक्रिया (एईएफआई) के आठ मामले सामने आये लेकिन उनमें कोई भी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं हुई।

वि2 वायरस अमेरिका कैलिफोर्निया

कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 30 लाख के पार पहुंचे

लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस के मामले 30 लाख से अधिक हो गए हैं तथा अमेरिका के किसी भी अन्य बड़े राज्यों में भी इससे अधिक मामले नहीं हैं। यह अमेरिका का ऐसा पहला राज्य है जहां संक्रमण के मामले इस आंकड़े के पार पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल