लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: June 5, 2021 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून ‘पीटीआई-भाषा’ की विभिन्न फाइलों से कोरोना वायरस से संबंधित शनिवार को जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि13 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के करीब 1.20 लाख नए मामले, दो महीने में सबसे कम

नयी दिल्ली : भारत में करीब दो महीनों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 1,20,529 नए मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 पर पहुंच गए।

प्रादे5 महाराष्ट्र वायरस अमर्त्य सेन

भारत सरकार के ‘भ्रम’ के कारण कोविड-19 संकट पैदा हुआ : अमर्त्य सेन

मुंबई: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा कि भारत सरकार ने ‘भ्रम में रहते हुए’ कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए काम करने के बजाय अपने कामों का श्रेय लेने पर ध्यान केंद्रित किया जिससे ‘स्किजोफ्रेनिया’ की स्थिति बन गई और काफी दिक्कतें पैदा हुई।

दि8 दिल्ली वायरस केजरीवाल

लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा कर सकती है दिल्ली सरकार

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोविड-19 के मामले कम होने के मद्देनजर अगले हफ्ते से लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा कर सकते हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

दि27 कांग्रेस प्रियंका वायरस

संसदीय समिति की चेतावनी को अनसुना कर अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या क्यों घटाई गई: प्रियंका

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं आईसीयू बेड की संख्या कम पड़ जाने का उल्लेख करते हुए शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर पहली लहर के बाद विशेषज्ञों और संसदीय समिति की चेतावनियों को अनसुना करते हुए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या क्यों घटाई गई।

प्रादे8 हिमाचल वायरस भाजपा विधायक

हिमाचल प्रदेश से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा का कोविड-19 से निधन

शिमला : हिमाचल प्रदेश से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा का कोविड-19 के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 68 वर्ष थी।

प्रादे14 लद्दाख वायरस मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 122 नए मामले आए

लेह : लद्दाख में कोविड​​​​-19 के 122 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,076 हो गई, जबकि इस बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 194 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे7 मिजोरम वायरस मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 236 नए मामले आए, तीन और लोगों की मौत

आइजोल : मिजोरम में कोविड-19 के 236 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,300 हो गए, जबकि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे6 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 592 नए मामले आए, 38 लोगों की मौत हुई

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 592 नए मामले आए, जिससे जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 5,20,332 हो गई।

प्रादे13 अंडमान वायरस मामले

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 18 नए मामले आए

पोर्ट ब्लेयर : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 18 नए मामले आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,088 हो गए।

वि2 वायरस अमेरिका टीका

अमेरिकी सांसदों ने भारत और अन्य देशों को टीके भेजने के फैसले का स्वागत किया

वाशिंगटन : अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने कोविड-19 रोधी टीकों की ढाई करोड़ खुराकें भारत और अन्य देशों को देने के बाइडन प्रशासन के निर्णय की शुक्रवार को सराहना की।

द कन्वरसेशन से विशेष अनुबंध के तहत जारी ख़बरें:

वि10 वायरस मस्तिष्क असर

मस्तिष्क और मन में कोविड-19 का असर विविध और आम है : नया अनुसंधान

लंदन : कोविड-19 को पहले फेफड़ों की बीमारी बताया गया था लेकिन जैसे-जैसे यह महामारी फैलती गयी तो हमें अहसास हुआ कि यह मनुष्य के शरीर के और अंगों में भी फैलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं