लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: April 4, 2021 13:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल भाषा की अलग-अलग फाइलों से रविवार को जारी कोरोना वायरस से संबंधित खबरें इस प्रकार हैं:-

दि10 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड 93,249 नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली: भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है।

दि15 नायडू टीका

उपराष्ट्रपति ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली।

प्रादे9 वायरस अक्षय कुमार

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अक्षय कुमार

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।

प्रादे6 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

ठाणे में कोविड-19 के 4,931 नए मामले, 19 लोगों की मौत

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,931 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,32,666 हो गए हैं।

प्रादे8 वायरस मिजोरम मामले

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले, महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,490 हुई

आइजोल: मिजोरम में तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पूर्वोत्तर राज्य में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 4,490 हो गई है।

प्रादे12 अंडमान वायरस मामले

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के 14 नए मामले आए सामने

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान-निकोबार द्वीप में 14 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 5,098 हो गए हैं।

प्रादे13 तेलंगाना वायरस मामले

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,321 नए मामले, पांच लोगों की मौत

हैदराबाद: तेलंगाना में कोविड-19 के 1,321 नए मामले आए, जो इस साल अब तक एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3.12 लाख से अधिक हो गए है, जबकि पांच और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,717 हो गई है।

वि7 सिंगापुर इंटरपोल कार्य बल

कोविड-19 संबंधी घोटालों की जांच के लिए इंटरपोल के कार्यबल में शामिल हुआ सिंगापुर

सिंगापुर: सिंगापुर इंटरपोल के नेतृत्व वाले एक वैश्विक वित्तीय अपराध कार्यबल में शामिल हो गया, जो कोविड-19 से संबंधित घोटालों समेत विभिन्न मामलों की जांच करेगा। इस कार्य बल में अमेरिका और ब्रिटेन भी शामिल हैं।

खेल4 खेल वायरस फुटबॉल सोयुन्स्यु

लीसेस्टर के डिफेंडर कैगलर सोयुन्स्यु कोरोना वायरस पॉजिटिव

लीसेस्टर: इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब लीसेस्टर के डिफेंडर कैगलर सोयुन्स्यु अपने देश तुर्की की ओर से खेलते हुए कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन