लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भाषा की अलग-अलग फाइलों से जारी कोरोना वायरस से संबंधित खबरें इस प्रकार हैं:-

दि8 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 81,466 नए मामले, पिछले छह महीने में सर्वाधिक

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,23,03,131 हो गई। पिछले छह महीने में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं।

दि20 कोविड टीकाकरण

भारत में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड टीके लगाए गए

नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 36.7 लाख से अधिक टीके लगाए गए जो अब तक एक दिन में लगाए गए टीकों की रिकॉर्ड संख्या है।

प्रादे26 वायरस टीका इंस्टाग्राम

कोविड-19: इंस्टाग्राम पर टीकों के बारे में "भ्रामक प्रचार" के वीडियो को लेकर मामला दर्ज

इंदौर (मध्यप्रदेश), कोविड-19 के टीकों की उपयोगिता को लेकर इंस्टाग्राम पर कथित रूप से भ्रामक प्रचार का वीडियो पोस्ट किए जाने के आरोप में पुलिस ने यहां दो अज्ञात युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

प्रादे4 बच्चन टीका

अमिताभ बच्चन ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

मुम्बई, मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है।

प्रादे6 वायरस आलिया भट्ट

आलिया भट्ट कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं और घर पर पृथक-वास में हैं।

प्रादे60 ओडिशा वायरस मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 461 नए मामले

भुवनेश्वर, ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के 461 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,41,772 हो गई।

प्रादे7 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

ठाणे में कोविड-19 के 4,350 नए मामले, 18 की मौत

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 4,350 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,661 हो गयी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे22 अंडमान वायरस मामले

अंडमान में कोविड-19 एक नया मामला सामने आया, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,084 हुई

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में एक और व्यक्ति में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,084 हो गयी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में बताया।

प्रादे25 मिजोरम वायरस मामले

मिजोरम में कोविड-19 के आठ नये मामले सामने आये

आइजोल, मिजोरम में शुक्रवार को आठ लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह पिछले दो महीनों में एक दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

दि16कांग्रेस प्रियंका कोविड

रॉबर्ट वाद्रा कोरोना से संक्रमित, प्रियंका ने चुनावी दौरे रद्द किए

नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाद्रा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऐहतियातन खुद को पृथक करते हुए असम और तमिलनाडु का प्रस्तावित चुनावी दौरा रद्द कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह