लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 6387 केस और 170 लोगों की मौत, कुल मामले डेढ़ लाख पार

By निखिल वर्मा | Updated: May 27, 2020 09:19 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस केसों की संख्या 56 लाख पार हो गई है और इस खतरनाक वायरस से अब तक 3 लाख 52 हजार लोग जान गंवा चुके हैं. केसों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में 10वें स्थान पर है.

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 54 हजार मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। बिहार में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं, यहां संक्रमितों की संख्या 3 हजार पार पहुंच गई है

देश में कोरोना वायरस के कारण 170 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही बुधवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 4337 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151,767 हो गई। ये मौतें मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह के बीच हुई है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 6387 नए मामले मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 83004 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 64425 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

इस वायरस से सबसे अधिक 1792 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 915, मध्य प्रदेश में 305, राजस्थान में 170, दिल्ली में 288, उत्तर प्रदेश में 170 और आंध्र प्रदेश में 57 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में मृतकों की संख्या 282 हो गई है। तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 127 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 30 मरीजों की मौत हुई है।

पंजाब में 40 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में 24, केरल में छह, हरियाणा में 17, झारखंड 4 लोगों की मौत हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 54758 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 14821, दिल्ली में 14465 और मध्य प्रदेश में 7024 मामले हैं। राजस्थान में 7536 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 17728 और उत्तर प्रदेश में 6548 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 3171 है जबकि तेलंगाना में 1991 मामले हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया