लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: झारखंड में दो और लोगों की मौत, संक्रमण के 185 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: November 21, 2020 19:03 IST

Open in App

रांची, 21 नवंबर झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई, जिसके चलते राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गयी है, जबकि संक्रमण के 185 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,07,157 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गयी।

इसके अलावा राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 185 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,07,157 हो गयी है ।

झारखंड में 1,03,624 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2,594 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 939 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के गुमला और धनबाद में एक-एक संक्रमित की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे में कुल 15,122 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 185 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में से रांची में 74, पूर्वी सिंहभूम में 25 और धनबाद में 17 नये संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos