लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: इंदौर में दो और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 32 पर पहुंची

By भाषा | Updated: April 12, 2020 12:43 IST

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 532 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 32 हो गयी है। पिछले 48 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के जो 49 नये मरीज मिले हैं

इंदौर: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की चपेट में आये 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो और मरीजों की मौत का रविवार को खुलासा किया गया। इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 32 हो गयी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष ने एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। अधिकारी ने दोनों मरीजों की मौत की तारीख का हालांकि फिलहाल खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने बताया, "दोनों मरीजों की मौत के बाद प्रयोगशाला से आयी जांच रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।"

अधिकारियों ने बताया कि शहर में पिछले 48 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के जो 49 नये मरीज मिले हैं, उनमें निजी अस्पताल का एक डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। इसके बाद शहर में इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 298 पर पहुंच गयी है। इनमें से 32 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं।

यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 10.74 प्रतिशत है। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया