लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: जयपुर में दो और कोरोना मरीजों की मौत, राज्य में अब तक कुल 1270 केस

By भाषा | Updated: April 18, 2020 10:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण का उपचार करा रहे दो और लोगों की मौत हो गयी है।राजस्थान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 1,270 हो गयी।

जयपुर: जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार करा रहे दो और लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 41 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 1,270 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती दो संक्रमित लोगों की मौत हो गयी है।

शनिवार सुबह 41 नये मामले सामने आए जिनमें 27 भरतपुर से हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,270 हो गयी है। उपचार के बाद 93 मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

अधिकारियों के अनुसार जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय बुजुर्ग और 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वे क्रमश: किडनी रोग एवं मधुमेह से पीड़ित थे। राज्य में 41 नये मामलों में से 27 भरतपुर में, पांच कोटा में, दो-दो मामले जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर में तथा एक-एक मामला बांसवाड़ा, नागौर एवं जैसलमेर में सामने आया है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 60 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया