लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : पंजाब में वायरस से गहराया संकट, तीन नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: March 21, 2020 10:55 IST

पंजाब में कोरोना वायरस के पहले मरीज ने इटली की यात्रा की थी और दूसरा मरीज इटली से होते हुए जर्मनी से लौटा था जिसकी नवांशहर में बुधवार को मौत हो गई। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए वित्त पैकेज देने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के तीन नए मामले आए सामने, संख्या बढ़कर 6 हुईमुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से वित्त पैकेज देने के लिए कहा

चंडीगढ़ःपंजाब में तीन और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे राज्य में इस संक्रामक रोग की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या छह हो गई है। उपायुक्त गिरीश दायलान ने कहा, ‘‘मोहाली में तीन और लोग संक्रमित पाए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि नए मामलों में मोहाली की 69 वर्षीय महिला की बहन भी है जो शुक्रवार को संक्रमित पाई गई।

दायलान ने बताया कि संक्रमित अन्य व्यक्ति चंडीगढ़ के 23 वर्षीय मरीज के संपर्क में आया था। अधिकारी ने बताया कि तीसरा व्यक्ति 42 वर्षीय निवासी है जो हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था और उसे चंडीगढ़ में सेक्टर 16 के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब में कोरोना वायरस के पहले मरीज ने इटली की यात्रा की थी और दूसरा मरीज इटली से होते हुए जर्मनी से लौटा था जिसकी नवांशहर में बुधवार को मौत हो गई।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए वित्त पैकेज देने के लिए कहा था और राज्य में निजी अस्पतालों तथा प्रयोगशालाओं में जांच कराने की अनुमति मांगी थी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा स्थिति की समीक्षा करने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों की बुलाई वीडियो कांफ्रेंस में कोविड-19 के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई थी। सिंह ने उपायुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों से बीमारी पर रोक लगाने के लिए व्यापक रणनीति बनाने के लिए कहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया