लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस जानवरों से नहीं , बल्कि मनुष्य से मनुष्य में फैलता है: सरकार

By भाषा | Updated: May 5, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई सरकार ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस जानवरों से नहीं बल्कि मनुष्य से मनुष्य में फैलता है ।

इस महामारी से निपटने में जुटे देश के शीर्ष अधिकारियों ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कम एहतियाती उपायों एवं प्रथम लहर के दौरान कम प्रतिरोधकता पैदा होने के मिले जुले कारणों से दूसरी लहर को हवा मिल रही है।

नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ यह वायरस जानवरों से नहीं फैल रहा है। यह मनुष्य से मनुष्य में फैलता है । साथ ही, यदि आपको टीका लगाया गया है तो यह आवश्यक नहीं है कि हर व्यक्ति शरीर पीड़ा और ज्वर जैसे लक्षण महसूस करेगा। यदि आप यह लक्षण नहीं महसूस कर रहे हैं तो आप सामान्य हो सकते हैं, और आप अपना काम कीजिए।’’

उन्होंने कहा कि बदलते वायरस के प्रति प्रतिक्रिया समान बनी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें मास्क लगाने, आपस में दूरी रखने, स्वच्छता बनाये जाने जैसे कोविड उपयुक्त आचरण करते रहने की जरूरत है। कोई गैर जरूरी बैठक मत कीजिए और घर में ही रहिए।’’

पॉल ने इस बीमारी के खिलाफ लंबी लड़ाई चलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा अनुरोध है कि हमारी चिकित्सक बिरादरी के सामने और कोविड से संक्रमित व्यक्तियों एवं परिवारों को टेलीफोन के जरिये परामर्श प्रदान करक। डॉक्टर एसोसिएशन को एक कॉल सेंटर स्थापित करना चाहिए जहां लोगों को पता हो कि दरअसल फोन किसे करना है। हमें यह व्यवस्था लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। इसके लिए विशेषज्ञ की जरूरत नहीं है, सामान्य फिजिशियन भी लोगों का मार्गदर्शन कर सकता है । यह समय की मांग है।’’

जानवर से मनुष्य में इस बीमारी के नहीं फैलने संबंधी सरकार का स्पष्टीकरण तब आया है जब कुछ दिन पहले हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान में आठ एशियाटिक शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग