लाइव न्यूज़ :

गुजरात के ग्रामीण इलाकों में कोरोना से बुरा हाल, इस गांव में 20 दिनों में 90 लोगों की मौत

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 5, 2021 10:45 IST

गुजरात में भावनगर जिले के चोगथ गांव में पिछले 20 दिनों में 90 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इस बात की जानकारी श्मशान में काम करने वाले गिरजाशंकर ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के गांव चोगथ में पिछले 20 दिनों में 90 लोगों की गई जानश्मशान में काम करने वाले गिरजाशंकर ने कहा- श्मशान में हर दिन चल रही है चिता भावनगर जिला विकास अधिकारी वरूण बर्णवाल ने कहा, 20 दिनों में 90 लोगों की मौत की जानकारी नहीं

गांधीनगर: कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब भारत के कई ग्रामीण इलाकों में भी अपना कहर बरपा रहा है। गुजरात का भी कोरोना से बुरा हाल है। राज्य सरकार ने संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है लेकिन गांवों में भी स्थिति खराब होती जा रही है।  

 गुजरात के 33 जिलों के 18000 गांवों में ऑक्सीजन , आईसीयू बेड और अन्य स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की कमी  के अलावा डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की भारी कमी है।

 इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, 13000 आबादी वाले भावनगर जिले का एक गांव चोगथ में पिछले 20 दिनों में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। चोगथ गांव के श्मशान में अंतिम संस्कार करने वाले सेवानिवृत शिक्षक गिरजाशंकर ने दावा किया कि पिछले 20 दिनों में इस गांव के 90 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है । गिरजाशंकर ने कहा कि ऐसा एक दिन भी नहीं है जब श्मशान घाट में चिता न जली हो।

कोरोना से निपटने के लिए गांव के लोगों ने खुद लगाया लॉकडाउन

 गांव में हुई मौतों के कारण अब यही के निवासियों ने पहल करते हुए लॉकडाउन की घोषणा की है। हालांकि भावनगर के जिला विकास अधिकारी वरूण बर्णवाल ने इस बात से इनकार किया है कि पिछले 20 दिनों में 90 लोगों की मौत हुई है।

वरूण बर्णवाल ने कहा कि आठ इमरजेंसी रिसपॉन्स टीमों को भेजा गया है । इसके अलावा गांव  में कोविड-19 के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रिनिंग हो रही है और उन्हें ट्रैक किया जा रहा है । 

इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने 1 मई को 14000 से अधिक ग्राम पंचायतों के सरपंचों से आग्रह किया कि वे अपने गांव में कोविड-19 के मामलों को कम करने के लिए 15 दिन का लॉकडाउन लगाएं।   

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया