लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: चार ब्रिक्स देशों के वैज्ञानिक जीनोम सीक्वेंसिंग, गणितीय मॉडलिंग का अध्ययन करेंगे

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारत, चीन, रूस और ब्राजील के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग करेंगे और महामारी विज्ञान तथा कोविड-19 के गणितीय मॉडलिंग पर भी अध्ययन करेंगे। शुक्रवार को एक बयान में यह बताया गया।

वायरस की आनुवंशिकी में बदलाव और पुनर्संयोजन की पहचान के लिए एक संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग करने की जरूरत है, जबकि महामारी विज्ञान अध्ययन इसके वितरण का आकलन करने में मदद कर सकता है। वहीं, इसके भविष्य में प्रसार का अनुमान लगाने के लिए गणितीय मॉडलिंग की जरूरत है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इसे ध्यान में रखते हुए, विशेषज्ञ वैज्ञानिकों और विविध पृष्ठभूमि के इंजीनियरों को शामिल कर एक अनुसंधान योजना बनाई गई है।’’

इसमें कहा गया है कि यह अध्ययन चार विभिन्न देशों के आंकड़ों को साझा करने और उनका विश्लेषण करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराएगा तथा वायरस के प्रसार के माध्यमों एवं संचरण की गति को समझने में मदद करेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत, चीन, रूस और ब्राजील के अलावा ब्रिक्स का पांचवां सदस्य देश दक्षिण अफ्रीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर