लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8,593 नए मामले, 85 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 8,593 नए मामलों की पुष्टि हुई तथा 85 और रोगियों ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब 7,228 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,59,957 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक शहर में संक्रमण दर 13.4 फीसदी है।

दिल्ली में मंगलवार को 7,830 मामले सामने आए थे और 83 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में एक दिन मे सबसे ज्यादा मौत 16 जून को हुई थीं जब 93 संक्रमित व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया था।

बुलेटिन के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर बुधवार को 42,629 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे