लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: पटना एम्स में मरीजों पर फाइटोरिलीफ दवा के सकारात्मक परिणाम दिखे

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:15 IST

Open in App

पटना, 10 जून बिहार की राजधानी पटना स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के एक अध्ययन में कोरोना वायरस के मामूली और शुरुआती लक्षणों वाले मरीजों पर फाइटोरिलीफ दवा के सकारात्मक परिणाम दिखे हैं।

पटना एम्स के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश ने बताया कि हाल में उनके अस्पताल में भर्ती और घर में पृथकवास में रह रहे करीब 100 कोविड-19 मरीजों को इस अध्ययन में शामिल किया गया। यह दवा लेने वाले मरीजों की 10 दिन बाद जांच कराई गई, तो वे संक्रमणमुक्त पाए गए।

उन्होंने बताया कि अनुसंधान में पता चला कि फाइटोरिलीफ रोग प्रतिरोधी क्षमता बढाती है और कोरोना वायरस के मरीजों को जल्द स्वस्थ करने भी मदद करती है। इस अनुसंधान के परिणाम काफी आशाजनक हैं और शुरूआती दौर में इसके कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आए हैं।

डॉ. योगेश ने कहा कि यह दवा एक प्राकृतिक विषाणु रोधी एजेंट है जो कोरोना वायरस के मामूली और शुरुआती लक्षणों को ठीक करने में कारगर है।

एल्कैम लाइफ द्वारा विकसित फाइटोरिलीफ दवा संबंधी किए गए विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि यह खांसी, सर्दी और फ्लू का कारण बनने वाले वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा को चार गुना तक बढ़ाने में प्रभावी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos