लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: पीएम मोदी ने कहा- हमने विदेशों से 1400 भारतीयों को बाहर निकाला, हमें सतर्क रहने की जरूरत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 15, 2020 17:52 IST

पीएम मोदी ने कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कोविड-19 को हाल ही में महामारी घोषित किया गया है। हमारे क्षेत्र में अब तक लगभग 150 केस सामने आए हैं, हमें सतर्क रहने की जरूरत है। हमने जनवरी के मध्य से ही भारत में स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ हमने प्रतिबंध बढ़ाने भी शुरू कर दिए थे। स्टेप-बाई-स्टेप अप्रोच से हमें फायदा हुआ है।जैसा कि हम सभी जानते हैं, COVID-19 को हाल ही में W.H.O द्वारा महामारी घोषित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए SAARC देशों के नेताओं के साथ कोरोना वायरस पर चर्चा शुरू की। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए सार्क देशों के प्रतिनिधियों के साथ पीएम मोदी ने कहा कि इसे मिलजुल खत्म करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कोविड-19 को हाल ही में महामारी घोषित किया गया है। हमारे क्षेत्र में अब तक लगभग 150 केस सामने आए हैं, हमें सतर्क रहने की जरूरत है। हमने जनवरी के मध्य से ही भारत में स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी। इसके साथ हमने प्रतिबंध बढ़ाने भी शुरू कर दिए थे। स्टेप-बाई-स्टेप अप्रोच से हमें फायदा हुआ है। (कोरोना पर सार्क के देशों के साथ चर्चा में)

कोरोना पर सार्क देशों के साथ चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने विदेशों से 1400 भारतीयों को बाहर निकाला है। इसके साथ ही पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों की भी हमने मदद की है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, COVID-19 को हाल ही में W.H.O द्वारा महामारी घोषित किया गया है। अब तक, हमारे क्षेत्र ने कोरोना वायरस के 150 से कम मामले सामने आए हैं। लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

बांग्लादेश की पीएम बोलीं कि कोरोना को लेकर छात्रों और आम लोगों को कर रहे जागरूक कर रहे हैं। हमने अपनी 'पड़ोस पहले नीति’ के अनुसार आपके कुछ नागरिकों की मदद की है। COVID19 पर सभी SAARC सदस्य देशों के वीडियो कॉन्फ्रेंस में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा कि भारत से सहायता प्राप्त करने के लिए मालदीव भाग्यशाली है। मैं सरकार की तरफ से मोदी और भारत के लोगों की सराहना करता हूं।

COVID19 पर सभी सार्क सदस्य देशों के वीडियो कॉन्फ्रेंस में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने कहा कि सबसे पहले मैं अपने अनुभवों, विचारों को साझा करने, चुनौतियों को समझने और उपायों पर चर्चा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी बोले कि हमें कोरोना वायरस से निपटने के लिए टेली-मेडिसिन के लिए एक सामान्य ढांचा तैयार करना चाहिए। सीमाओं के बंद होने से भोजन, दवाओं और बुनियादी वस्तुओं की उपलब्धता की समस्या हो जाएगी।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीश्रीलंकाबांग्लादेशदिल्लीचीनअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल