लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: केरल में एक और मामला, टोटल केस 25, देश भऱ में 174

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2020 18:53 IST

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को चौथी मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से चौथे व्यक्ति की मौत पंजाब में हुई है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 173 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक 20 लोगों का इलाज हो चुका है, या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है या फिर वे कहीं और चले गए हैं।दिल्ली में अभी तक एक विदेशी नागरिक सहित कुल 12 मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों सहित 47 मामले आए हैं।

तिरुवनंतपुरम/कोच्चिःकेरल में एक और मामला सामने आया है। राज्य में टोटल केस बढ़कर 28 हो गया है। केरल में दो विदेशियों सहित 28 लोग इससे संक्रमित है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को चौथी मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से चौथे व्यक्ति की मौत पंजाब में हुई है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 173 हो गयी है। इनमें 25 विदेशी नागरिक... 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन और कनाडा, इंडोनेशिया तथा सिंगापुर का एक-एक नागरिक हैं। अभी तक पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया, ‘‘भारत में फिलहाल कोविड-19 के कुल 149 मामले हैं।’’

उसके अनुसार, अभी तक 20 लोगों का इलाज हो चुका है, या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है या फिर वे कहीं और चले गए हैं। जबकि चार अन्य लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अभी तक एक विदेशी नागरिक सहित कुल 12 मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों सहित 47 मामले आए हैं।

उत्तर प्रदेश में 19, केरल में दो विदेशियों सहित 27, कर्नाटक में 14, लद्दाख में आठ, जम्मू-कश्मीर में चार और तेलंगाना में दो विदेशियों सहित छह मामलों की पुष्टि हुई है। राजस्थान में दो विदेशियों सहित सात, तमिलनाडु तीन और पंजाब में दो, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई हैं वहीं हरियाणा में 14 विदेशी नागरिकों सहित 17 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने संवाददाताओं से कहा, “ हम उम्मीद कर रहे हैं कि आगामी दिनों में राज्य में आने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या में कमी आएगी।” उन्होंने विदेशों में काम करने वाले राज्य के लोगों की केरल वापसी की उम्मीद जतायी और कहा कि उन्हें वापस लाने के लिए विभाग प्रयासरत है। मंत्री ने कहा कि पूरे केरल में 10,994 लोग निगरानी में हैं जिनमें से 289 को विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्ड में रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 10,655 लोग घरों में पृथक रखे गये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलपिनाराई विजयनदिल्लीइटलीदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया