लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2,378 पर पहुंची, अब तक 99 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 16, 2020 10:33 IST

इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी से देश में सोमवार तक मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2752 तक पहुंच गया है जिले में शुक्रवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.16 प्रतिशत दर्ज की गयी।

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 79 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 2,299 से बढ़कर 2,378 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाये गये 57 वर्षीय एक पुरुष की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 99 पर पहुंच गयी है। रेड जोन में शामिल जिले में शनिवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.16 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 21 दिन से जिले में यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। प्रदेश सरकार के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के बाद जिले के 1,100 से ज्यादा मरीज इस महामारी से उबर चुके हैं। इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

देश में कोरोना के मामले बढ़कर 86 हजार के करीब 

भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 86 हजार के करीब पहुंच गये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में अब तक कुल 85940 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 53035 है जबकि 2752 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

वहीं, 30152 मरीज इस बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 24 घंटे में कोरोना से 103 लोगों की मौत हुई है जबकि 3970 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच अच्छी बात ये है कि रिकवरी रेट अभी 35 प्रतिशत है। पिछले कुछ दिनों में लगातार इसमें सुधार हुआ है। वहीं, मृत्यु दर भी अभी चीन के 5.5 प्रतिशत के मुकाबले बेहतर है। देश में कोरोना संक्रमण से मृत्यु 3.2 फीसदी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया