लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन को चैनलों और रिपोर्टर्स पर हमले की आशंका

By भाषा | Updated: April 7, 2020 15:55 IST

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अपील की है कि वह ‘असमाजिक तत्वों’ के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करें।

Open in App
ठळक मुद्देएनबीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा है कि कुछ धार्मिक उपदेशक चैनलों और संवाददाताओं पर हमले की चेतावनी दे रहे हैंएनबीए में 27 प्रसारणकर्ता हैं जो 77 चैनलों का प्रतिनिधित्व करता है। 

देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का संबंध तबलीगी जमात से होने का ‘खुलासा’ करने वाले समाचार चैनलों के पत्रकारों को धमकियां मिलने के मामले में द न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने एक खास समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों में से एक तबके के लोगों की सोच पर‘गहरी चिंता’ व्यक्त की है।

एनबीए ने अपने अध्यक्ष रजत शर्मा का एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित हो रहे हैं जिसमें कुछ धार्मिक उपदेशक टीवी एंकरों का नाम ले रहे हैं और उन चैनलों के संवाददाताओं पर हमले की चेतावनी दे रहे हैं। समाचार प्रसारक इकाई ने कहा कि समाचार चैनलों में काम करने वाले एंकरों और संवाददाताओं को समाज के एक खास तबके से धमकियां और चेतावनी देने की सोच ‘गहरी चिंता’ की बात है।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और मौत का संबंध तबलीगी जमात से होने की खबर कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों ने दिखायी थी। बयान में कहा गया, ‘’ व्हाट्सएप, टिकटॉक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिए खास तौर पर समाचार चैनलों में काम कर रहे संवाददाताओं और एंकरों को निशाना बनाया जा रहा है।’’

एनबीए ने सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अपील की है कि वह इन ‘असमाजिक तत्वों’ के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करें। बयान में कहा गया है कि ये गतिविधियां संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन है। एनबीए में 27 प्रसारणकर्ता हैं जो 77 चैनलों का प्रतिनिधित्व करता है। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं