लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: मुंबई में 11 और लोगों की मौत, मरने वाले की संख्या 75, पुणे में 29 की गई जान

By भाषा | Updated: April 11, 2020 20:14 IST

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि आज मुंबई में वायरस से संबंधित 189 नए COVID19 मामले मिले हैं और 11 नई मौतें हुईं, शहर में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 1,182 हो गई और अब तक 75 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इस विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।बयान में कहा गया कि 11 में से तीन लोगों की मौत पांच से नौ अप्रैल के बीच हुई।

मुंबईः महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 1,182 हो गए हैं। पुणे में 3 और COVID19 मरीजों की मौत हुई है, अब तक पुणे में कोरोना वायरस से 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ओर से जारी बयान के अनुसार संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इस विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बयान में कहा गया कि 11 में से तीन लोगों की मौत पांच से नौ अप्रैल के बीच हुई।

कोरोना वायरस से उनकी मौत की पुष्टि शनिवार को हुई। इन 11 में से 10 लोग अन्य बीमारियों और आयु संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। इस बीच, दो लोगों को संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और इस प्रकार मुंबई में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 71 हो गई है। बयान में कहा गया कि मुंबई में कुल 1,182 मामलों में से 75 मामले ऐसे हैं जिनमें लोगों ने विदेश की यात्रा की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनमुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया