लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस लॉकडाउन: राशन की लाइन में लगी महिला बेहोश होकर गिरी, मौके पर हुई मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2020 14:18 IST

बदांयू जिला प्रशासन ने कहा है कि अब तक महिला के मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच चल रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि मृतक महिला तीन घंटे से राशन लेने के लिए लाइन में लगी हुई थी.देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 3 मई 2020 लॉकडाउन लागू है.

उत्तर प्रदेश बदायूं में राशन लेने के लिए धूप में तीन घंटे से लाइन में खड़ी एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिले के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के सलारपुर ब्लाक स्थित प्रहलादपुर ग्राम निवासी मैकू अली की पत्नी शमीम बानो (35) शुक्रवार दोपहर राशन की दुकान पर गई थी। बानो तीन घंटे तक चावल लेने के लिए लाइन में खड़ी रही, फिर भी उसका नंबर नहीं आ सका। उन्होंने बताया कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरने के बाद बेहोश हो गयी। उसने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।

इस मामले पर बदायूं जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि उन्हें सलारपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्रह्लाद पुर गांव में राशन के लिए लाइन में लगी एक महिला की मौत की जानकारी प्राप्त हुई थी। एक अधिकारी को तत्काल मौके पर भेजा गया था। महिला की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। डीएम के आदेश पर जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे जिला आपूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे, उस समय राशन वितरण बंद हो चुका था। गांववालों का कहना है कि महिला की मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई। मामले की जांच चल रही है । 

बता दें कि  उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नये मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 849 पहुंच गई है, जबकि इस वैश्विक महामारी से राज्य में मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 14 हो गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया