लाइव न्यूज़ :

'कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सुनिश्चित की जाए महिलाओं की सुरक्षा', UN ने की सरकारों से की अपील

By भाषा | Updated: April 6, 2020 10:08 IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, ‘‘कई महिलाओं और लड़कियों के लिए वहीं सबसे अधिक खतरा है, जहां उन्हें सबसे सुरक्षित होना चाहिए। उनके अपने घरों में।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह में आर्थिक एवं सामाजिक दबाव एवं आशंकाएं बढ़ी हैं और ऐसे में हमने घरेलू हिंसा में वैश्विक स्तर पर खतरनाक बढ़ोतरी देखी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से निपटने की कार्रवाई के दौरान महिलाओं की रक्षा भी सुनिश्चित की जाएगुतारेस ने कहा, ‘‘कई महिलाओं और लड़कियों के लिए वहीं सबसे अधिक खतरा है

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दुनिया भर की सरकारों से अपील की है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने की कार्रवाई के दौरान महिलाओं की रक्षा भी सुनिश्चित की जाए। गुतारेस ने कई भाषाओं में वीडियो और बयान जारी करके कहा, ‘‘हिंसा युद्ध के मैदान तक ही सीमित नहीं है।’’

गुतारेस ने कहा, ‘‘कई महिलाओं और लड़कियों के लिए वहीं सबसे अधिक खतरा है, जहां उन्हें सबसे सुरक्षित होना चाहिए। उनके अपने घरों में।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह में आर्थिक एवं सामाजिक दबाव एवं आशंकाएं बढ़ी हैं और ऐसे में हमने घरेलू हिंसा में वैश्विक स्तर पर खतरनाक बढ़ोतरी देखी है।’’

गुतारेस ने कहा, ‘‘मैं सभी सरकारों से अपील करता हूं कि वे महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और उनकी परेशानी को दूर करने को कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रीय कार्रवाई योजनाओं में अहम हिस्सा बनाएं।’’ गुतारेस ने दवाइयों और राशन की दुकानों में आपात चेतावनी प्रणालियां बनाने और महिलाओं के लिए ऐसे सुरक्षित तरीके खोजने की अपील की है कि वे ‘‘अपना उत्पीड़न करने वालों को सतर्क किए बिना सहायता मांग सकें।’’ महासचिव ने कहा, ‘‘कोविड- 19 को काबू करने के प्रयासों के दौरान हम मिलकर युद्ध भूमि से लेकर घरों तक हर जगह हिंसा को रोक सकते हैं और हमें उसे रोकना चाहिए।’’ उन्होंने ‘‘विश्वभर के घरों में शांति की अपील’’ की। 

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं