लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, एक दिन में 20 नए केस, जम्मू-कश्मीर में 53 लोगों की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 12, 2020 18:32 IST

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण 53वीं मौत दर्ज की गई है। जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह जिला राजौरी का रहने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देपॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। आज सुबह मरीज ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दारा सिंह ने इस मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 65 वर्षीय इस मरीज का इलाज यहां बेहतर ढंग से चल रहा था।शव को शवगृह में रख दिया गया है और अब कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार ही शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

जम्मूः जम्मू कश्मीर में कोरोना के कारण होने वाली मौतें अब और बढ़ती जा रही हैं। लद्दाख में भी कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। पहले लद्दाख को को कोरोना मुक्त करार दे दिया गया था।

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण 53वीं मौत दर्ज की गई है। जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह जिला राजौरी का रहने वाला था।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जिला राजौरी की तहसील कालाकोट के सैलसुई गांव का रहने वाला यह व्यक्ति कुछ दिन पहले गंभीर चोटें आने के बाद राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी कोरोना जांच की गई। पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। आज सुबह मरीज ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

जीएमसी जम्मू के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दारा सिंह ने इस मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 65 वर्षीय इस मरीज का इलाज यहां बेहतर ढंग से चल रहा था। आज सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को शवगृह में रख दिया गया है और अब कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार ही शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। आज हुई इस मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 53 पहुंच गई है। इनमें छह मामले जम्मू संभाग से जबकि 47 मामले कश्मीर संभाग से हैं।

इस बीच लद्दाख में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले आने से उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80 तक पहुंच गई है। पहली बार लद्दाख में एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले आए हैं। सभी मामले लेह से हैं। इससे पहले तीन मई को एक साथ संक्रमण के 18 मामले सामने आए थे। लद्दाख में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सात मार्च को सामने आया था। अब तक लद्दाख में कोरोना संक्रमण के 135 मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 54 मरीज ठीक होने के बाद अस्पताल से जा चुके हैं। वहीं एक कोरोना संक्रमित मरीज की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं