लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के इस निराशा के दौर में आशाओं से भरे हैं खेत, बंपर फसल की उम्मीद

By भाषा | Updated: May 3, 2020 13:54 IST

राजस्थान का धान कटोरा कहे जाने वाले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों के खेतों में इन दिनों गेहूं, सरसों, चना और जौ की फसलें लहलहा रही हैं। इलाके में इस बार रबी (हाड़ी) में कुल मिलाकर 40 लाख मीट्रिक टन से अधिक की पैदावार की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान का धान कटोरा कहे जाने वाले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों के खेतों में इन दिनों गेहूं, सरसों, चना और जौ की फसलें लहलहा रही हैं।इलाके में इस बार रबी (हाड़ी) में कुल मिलाकर 40 लाख मीट्रिक टन से अधिक की पैदावार की उम्मीद है।

श्रीगंगानगर। राजस्थान का धान कटोरा कहे जाने वाले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों के खेतों में इन दिनों गेहूं, सरसों, चना और जौ की फसलें लहलहा रही हैं। इलाके में इस बार रबी (हाड़ी) में कुल मिलाकर 40 लाख मीट्रिक टन से अधिक की पैदावार की उम्मीद है। यह रिकार्ड तोड़ आंकड़ा है जिसे कोरोना वायरस और लॉकडाउन के हालात से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। कृषि विभाग के अग्रिम अनुमानों के अनुसार इन दोनों जिलों में इस बार कुल मिलाकर 39.96 लाख मीट्रिक टन गेहूं, सरसों, जौ, चने व तारामीरा का उत्पादन होगा। पिछले साल रबी में आंकड़ा 36.18 लाख मीट्रिक टन का था।

इलाके में हाड़ी का यह अब तक का सबसे बड़ा उत्पादन होगा जहां सरसों और चने के बाद गेहूं की कटाई का काम जोर शोर से चल रहा है। हनुमानगढ़ में कृषि उपनिदेशक दानाराम गोदारा कहते हैं कि हमारे अग्रिम अनुमान तो बुवाई क्षेत्र पर हैं लेकिन वास्तविक उत्पादन तो इससे भी अधिक रहेगा। इसमें कोई संशय या दो राय नहीं। इसकी कई वजह हैं । मौसम ने साथ दिया तो सिंचाई पानी की उपलब्धता भी अच्छी रही। गोदारा के अनुसार सर्दी लंबी चलने के बाद फसलों का पकाव बहुत शानदार रहा और इस बार उत्पादन रिकार्ड तोड़ रहेगा इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं। घड़साना के किसान जसकरण सिंह कहते हैं, ‘‘ इस बार बारिशें अच्छी हुईं, नहरें भी खूब चलीं और लंबी सर्दियों ने सोने पर सुहागे का काम किया।

फसलें अच्छे से फली फूलीं। चाहे वह सरसों हो या गेहूं।' आकंड़ों के लिहाज से श्रीगंगानगर जिले की बात की जाए तो रबी 2019 .20 में 11,92,500 टन गेहूं, 6,00,000 टन सरसों, 1,76,000 टन चना और 2,64,000 टन जौ होना अनुमानित है। ये आंकड़ा पिछले साल रबी में क्रमश: 10,93,751 टन, 5,53,173 टन, 1,53,557 टन और 1,93,310 टन रहा था। वहीं हनुमानगढ़ जिले की बात की जाए तो रबी 2019 . 20 में 12,03,936 टन गेहूं, 2,51,480 टन सरसों, 2,26,104 टन चना और 69,966 टन जौ होना अनुमानित है जो पिछले साल रबी में क्रमश: 11,76,571 टन, 2,47,846 टन, 1,63,026 टन और 35,687 टन रहा था। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह पूर्वानुमान चार पांच महीने पहले के बुवाई क्षेत्र पर आधारित हैं। वास्तविक उत्पादन इससे भी कहीं अधिक होगा। उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले को राजस्थान का धान का कटोरा कहा जाता है। दोमट सहित कई प्रकार की उपजाउ मिट्टी से भरा इन जिलों का इलाका भाखड़ा, गंग और इंदिरा नहर के साथ साथ घग्गर नदी के पानी से भी सिंचित होता है। पहले सारा इलाका एक ही था 1994 में हनुमानगढ़ अलग जिला बना।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों