लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना के साथ एईएस कहर, एसकेएमसीएच अस्पताल को मिला पीकू वार्ड का तोहफा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2020 17:54 IST

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीकू वार्ड का उद्घाटन किया. वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और स्वास्थ्यमंत्री मगल पांडेय भी वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए. 

Open in App
ठळक मुद्देदेश का पहला एक सौ बेड के पीकू (शिशु गहन चिकित्सा यूनिट) और 60 बेड का इंसेफ्लाइटिस वार्ड का उद्घाटन किया.अस्पताल में कुल 102 बेड बनाये गए हैं, जिसमें गंभीर मरीजों के लिए 10 ट्राइएज बेड, 90 पीकू बेड एवं दो आइसोलेशन बेड शामिल हैं.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर सहित आसपास के कई जिलों में जारी दिमागी बुखार (एईएस) के कहर के बीच मुजफ्फरपुर स्थित सबसे बडे अस्पताल एसकेएमसीएच को देश की सबसे बड़ा पीकू वार्ड का तोहफा मिला है.

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72 करोड़ की लागत से बना देश का पहला एक सौ बेड के पीकू (शिशु गहन चिकित्सा यूनिट) और 60 बेड का इंसेफ्लाइटिस वार्ड का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीकू वार्ड का उद्घाटन किया. वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और स्वास्थ्यमंत्री मगल पांडेय भी वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए. 

नवनिर्मित अस्पताल में कुल 102 बेड बनाये गए हैं, जिसमें गंभीर मरीजों के लिए 10 ट्राइएज बेड, 90 पीकू बेड एवं दो आइसोलेशन बेड शामिल हैं. पीकू के सभी बेड पर पाइपलाईन के माध्यम से आक्सीजन की व्यवस्था की गई है. पीकू अस्पताल में मरीजों का इलाज आधुनिक तरीके से हो इसके लिए 20 वेंटिलेटर, 102 कार्डियक मानिटर, 21 रेडियंट वार्मर, 90 सीरिंज पम्प, 51 नेवोलाईजर, 02 डिफिब्रीलेटर, 102 इन्फ्यूजन पम्प, 21 पोर्टेबल सक्शन, 51 पेडिएट्रिक्स लेरिंजोस्कोप, 08 प्रोसड्यूरोलाईट, 34 अम्बू बैग, 15 ब्रेस्ट पम्प, सीबीसी मशीन एवं फुल्ली आटोबायोकेमेस्ट्री एनालाईजर इत्यादि का लगाया गया है.

रोगियों के परिजनों के लिए 50 बेड के धर्मशाला का भी प्रावधान लाकर के साथ किया गया है. पीकू के सभी बेड पर कैमरा लगाया गया है, जिससे कि मरीज के परिजन रोगियों को धर्मशाला से लाइव देख सकेंगे. सभी बेड पर पाइपलाइन ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है. यहां उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष में फैली बीमारी के कारण अस्पताल में बढती रोगियों की संख्या को देखते हुए सरकार ने सौ बेड का पीकू अस्पताल बनाने का फैसला किया था. जिसका शिलान्यास 25 सितंबर 2019 में किया गया था.

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया