लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस के अब तक कुल 42 पॉजिटिव केस, जानें कहां क्या स्थिति? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2020 12:01 IST

corona virus latest update in India: भारत में अबतक कोरोना वायरस के 42 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 16 मरीज ऐसे हैं, जो इटली के रहने वाले हैं और हाल ही में भारत आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के तीन नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 42 पर पहुंच गई है। भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल और उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से फैल रहा है। भारत में कोरोना वायरस पर ताजा अपडेट देते हुए , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक कुल 42 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नया मामला सामने आया है। साथ ही बताया कि अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर से भी कोरोना वायरस का पहला केस आया है। जम्मू में 83 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में यह पहला मामला है जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई है। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले केरल और उत्तर प्रदेश में आ चुके हैं।

Sanjeeva Kumar, Special Secretary (Health), Union Health Ministry: Total 42 positive cases for #CoronaVirus have been reported till now. pic.twitter.com/wJOmZEEu2m— ANI (@ANI) March 9, 2020

केरल में एक 3 वर्षीय बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, उसने हाल ही में इटली की यात्रा की थी। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बच्चे का परिवार हाल ही में इटली से लौटा था। परिवार के सभी पांच सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसी के साथ केरल में कोरोना के मामले बढ़कर 9 हो गए हैं। 

केरल में तीन साल के बच्चे में सामने आए संक्रमण के मामले की स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलहाल पुष्टि नहीं की है। कोच्चि में अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इटली से अपने परिजन के साथ लौटा बच्चा वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

भारत में अबतक कोरोना वायरस के 42 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 16 मरीज ऐसे हैं, जो इटली के रहने वाले हैं और हाल ही में भारत आए थे। इन 42 लोगों में से कुछ लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल और उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं। इन सभी मरीजों में वही लोग शामिल हैं, जो या तो विदेश से आए हैं या फिर विदेश से आने वालों के संपर्क में आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरदिल्लीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव