लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: कोलकाता की साइंस सिटी 15 मई तक के लिए बंद

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:16 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोलकाता में साइंस सिटी शुक्रवार से लेकर 15 मई तक दर्शकों के लिए बंद रहेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य में बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से उत्पन्न हालात को देखते हुए साइंस सिटी, कोलकाता 15 मई 2021 तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगी।’’

इससे पहले, कोरोना वायरस के कारण 16 मार्च 2020 को साइंस सिटी को बंद किया गया था और इसे पिछले वर्ष 10 नवंबर को फिर से खोला गया था।

दी बिरला इंडस्ट्रियल ऐंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम भी 15 मई तक बंद रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे