लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 26, 2020 22:59 IST

Open in App

फरीदाबाद, 26 नवंबर हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले चौबीस घण्टों के दौरान रिकॉर्ड छह लोगों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। मरने वालों में चार महिलाएं तथा दो पुरुष शामिल हैं। जिले में महामारी की वजह से अब तक 321 लोगों की मौत हो चुकी है।

दीपावली के बाद से फरीदाबाद में प्रतिदिन मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक दिन में छह लोगों की मौत हुई है। पिछले आठ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण से जिले में 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, आज जिले में संक्रमण के 457 मामले सामने आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि 557 मरीजों ने आज कोरोना वायरस पर विजय हासिल की।

उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत के अनुसार महामारी से पिछले चौबीस घण्टों में छह लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में आज संक्रमण के 457 मामले नए सामने आए जिससे यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या 38,917 हो गई है। जिले में अब तक 33,989 मरीज ठीक हो चुके हैं। 489 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 4,118 गृह पृथक-वास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं