लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस से 97 लोगों की मौत, संक्रमण के 4362 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:09 IST

Open in App

रांची, 13 मई झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 97 और लोगों की मौत हो गयी और 4362 नए मामले सामने आए।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 97 और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 4182 हो गई है।

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 4362 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,01,257 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल संक्रमितों में 2,46,608 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं और 50,467 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 48,005 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 4362 व्यक्ति संक्रमित पाये गये।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची में कोरोना वायरस संक्रमण से 19 लोगों की, पूर्वी सिंहभूम में 18, धनबाद में नौ और बोकारो में आठ लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू