लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 1299 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण, छह की मृत्यु

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:55 IST

Open in App

रायपुर, 23 दिसंबर छत्तीसगढ़ में मार्च माह में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला मिलने के बाद यहां की जेलों में बंद 1299 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से छह कैदियों की मृत्यु हुई है।

विधानसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सवाल के लिखित जवाब में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य की 28 जेलों में बंद कैदियों में से 1299 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से छह कैदियों की मृत्यु हुई है।

साहू ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान दुर्ग जिले की केंद्रीय जेल में 217 कैदी संक्रमित हुए हैं। वहीं, दंतेवाड़ा जिला जेल में 202 कैदी, रामानुजगंज जिला जेल में 196 कैदी, कटघोरा उप जेल में 132 कैदी, अंबिकापुर केंद्रीय जेल में 87 कैदी, रायपुर केंद्रीय जेल में 71 कैदी, जांजगीर जिला जेल में 55 कैदी, बलौदाबाजार उप जेल में 52 कैदी, जगदलपुर केंद्रीय जेल में 49 कैदी, रायगढ़ जिला जेल में 35 कैदी, धमतरी जिला जेल में 32 कैदी, बीजापुर उप जेल में 26 कैदी और बिलासपुर केंद्रीय जेल में 24 कैदी संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 1299 मामलों में से अन्य 121 मामले राज्य की 15 जिला और उप जेलों में मिले हैं।

गृह मंत्री ने अपने उत्तर में कैदियों के इलाज और सुविधाओं के लिए किए गए खर्च की भी जानकारी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया