लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण ने लोगों को पारिस्थितिकी की महत्ता समझाई: केपी दुबे

By भाषा | Updated: March 21, 2021 17:01 IST

Open in App

प्रयागराज, 21 मार्च विश्व वानिकी दिवस पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (परियोजना) केपी दुबे ने रविवार को यहां कहा कि विश्व का कोई कण ऐसा नहीं है जो पारिस्थितिकी तंत्र से अलग है और कोरोना वायरस संक्रमण ने लोगों को पारिस्थितिकी की महत्ता समझने को बाध्य किया है।

गंगापार पड़िला में स्थित पारि-पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केंद्र की पौधशाला में आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दुबे ने कहा कि संक्रमण के दौरान लोगों को यह भलीभांति पता चल गया कि पेड़ पौधे, जीव जंतु उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। गिलोय जैसी औषधियों की इस दौरान अहम भूमिका रही।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पारि-पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केंद्र के प्रमुख डाक्टर संजय सिंह ने कहा कि भारत में कुछ खास प्रजाति के पेड़ पौधों पर ध्यान देने के लिए सभी वानिकी एवं अनुसंधान केंद्र आपस में मिलकर समन्वय में कार्य करते हैं।

उन्होंने बताया कि वन अनुसंधान केंद्र की वैज्ञानिक डॉक्टर कुमुद दुबे महुआ पर एक परियोजना पर काम कर रही हैं। जिन-जिन राज्यों में महुआ के पेड़ पाये जाते हैं, वहां उन्नत किस्म के महुआ के वृक्षों का चयन किया जा रहा है और उनके विकास पर काम किया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि वानिकी की सबसे बड़ी असफलता का कारण यह है कि जो पेड़ आमतौर पर दिखाई देते हैं उन्हें लगाया नहीं जाता। यही वजह से है कि नीम, महुआ जैसे पेड़ों का वर्गीकरण करने, नर्सरी लगाने की जरूरत नहीं समझी गई।

उन्होंने बताया कि उनका केंद्र एक अन्य अखिल भारतीय समन्वित परियोजना- मीलिया डूबिया पर काम कर रहा है। यह पेड़ मीठी नीम और बकैन कुल का है और यह उतने ही कम समय में किसानों को लाभ देता है जितने कम समय में यूकेलिप्टस लाभ देता है। मीलिया डूबिया पेड़ की लकड़ी का उपयोग प्लाईवुड आदि बनाने में किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos