लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 32 लोगों की मौत, 1520 नए मरीज

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:46 IST

Open in App

लखनऊ, 12 दिसंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 32 मरीजों की मौत हो गई जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 1520 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में अब तक 5,64,132 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जबकि 8,056 लोग जान गंवा चुके हैं।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में पिछले 24 घंटों में पूरी तरह से ठीक होने वाले 1,761 रोगियों के साथ अब तक 5,35,985 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

उन्‍होंने बताया कि इस समय प्रदेश में 20,091 मरीज उपचाराधीन हैं। अब प्रदेश में स्वस्थ हुए मरीजों की दर 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में 1.55 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल दो करोड़ 12 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लखनऊ में सात, वाराणसी में पांच, गोरखपुर में तीन और कानपुर नगर, प्रयागराज, आजमगढ़ व गाजीपुर में दो-दो लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि में लखनऊ में 267 और मेरठ में 176 नये मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर