लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण से 30 और लोगों की मौत, 2,155 नये संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: November 10, 2020 23:20 IST

Open in App

लखनऊ, 10 नवंबर उत्‍तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,155 नये मामले आने के साथ अब तक संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 5,01,311 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 30 मौतें हुई हैं जबकि अब तक कुल 7,261 लोगों की अभी तक महामारी से मौत हुई है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में फिलहाल 22,846 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,201 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा गया है और अब तक 4,71,204 संक्रमित उपचार के बाद स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक पांच मौतें लखनऊ में हुई हैं जबकि मेरठ में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं वाराणसी, आगरा, अयोध्‍या, जौनपुर, सिद्धार्थनगर और मैनपुरी में दो-दो लोगों की मौत हुई है। नये संक्रमितों में सर्वाधिक मेरठ में 197, लखनऊ में 171, गौतमबुद्धनगर में 119 और गाजियाबाद में 108 मामले मिले हैं।

प्रमुख सचिव चिकित्‍सा व स्‍वास्‍थ्‍य आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को राज्‍य में 1.49 लाख से अधिक नमूनों के परीक्षण किए गए जबकि अब तक 1.63 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्‍होंने कहा कि अब रिकवरी दर बढ़ रही है और राज्‍य के किसी भी जिले से 200 से अधिक संक्रमितों की सूचना नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह