लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने ली 108 और लोगों की जान

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:42 IST

Open in App

अमरावती, 11 मई आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 108 और लोगों की जान चली गई।

मंगलवार की सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में मृतकों की संख्या सामने आने के बाद इस महामारी से राज्य में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 8,899 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अद्यतन बुलेटिन में बताया गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान 86,878 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 20,345 को कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।

इसी 24 घंटे की अवधि में 14502 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

राज्य में फिलहाल संक्रमित मरीजों की संख्या 13,22,934 है, वहीं स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 11,18,933 है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 1,95,102 मरीज उपचाराधीन हैं।

चित्तूर जिले में सर्वाधिक 2,426 मामले सामने आए और एक दिन में 18 लोगों की मौत हो गई।

विशाखापट्टनम में 2,371 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता