लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 405 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:54 IST

Open in App

रायपुर, 28 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 405 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,93,694 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 136 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित छह मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 405 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 21, दुर्ग से 11, राजनांदगांव से एक, बालोद से 15, कबीरधाम से दो, धमतरी से 10, बलौदाबाजार से 17, महासमुंद से 11, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से नौ, रायगढ़ से 14, कोरबा से सात, जांजगीर चांपा से 35, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से तीन, सरगुजा से 32, कोरिया से 12, सूरजपुर से चार, बलरामपुर से 14, जशपुर से 25, बस्तर से 30, कोंडागांव से 10, दंतेवाड़ा से 20, सुकमा से 30, कांकेर से 10, नारायणपुर से 13 और बीजापुर से 46 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,93,694 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,74,049 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 6208 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,437 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक 1,57,145 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3130 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो