छत्तीसगढ़ में 294 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई

By भाषा | Updated: July 3, 2021 23:43 IST2021-07-03T23:43:23+5:302021-07-03T23:43:23+5:30

corona virus infection confirmed in 294 more people in chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में 294 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई

छत्तीसगढ़ में 294 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई

रायपुर, तीन जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 294 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,95,489 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 275 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 306 लोगों ने घरों में पृथकवास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस के तीन मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज रायपुर जिले से 25, दुर्ग से सात, बालोद से एक, धमतरी से 11, बलौदाबाजार से छह, महासमुंद से एक, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से दो, कोरबा से एक, जांजगीर चांपा से 21, मुंगेली से एक, सरगुजा से 28, सूरजपुर से 11, बलरामपुर से पांच, जशपुर से 16, बस्तर से 32, कोंडागांव से नौ, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 33, कांकेर से 11, नारायणपुर से नौ, बीजापुर से 34 नये मामले सामने आये जबकि एक मामला अन्य राज्य से है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,76,706 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि फिलहाल 5330 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से 13,453 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,241 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3130 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: corona virus infection confirmed in 294 more people in chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे