लाइव न्यूज़ :

14,250 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: April 15, 2021 00:04 IST

Open in App

रायपुर, 14 अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 14,250 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4,86,244 हो गई है।

राज्य में बुधवार को 88 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 2441 लोगों ने घरों में पृथक-वास में रहने की अवधि को पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 120 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 73 लोगों की तथा पिछले दिनों 47 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य के कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के मीडिया प्रभारी डॉ सुभाष पांडेय की कोरोना वायरस संक्रमण के बाद मृत्यु हो गई है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 14,250 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 3960, दुर्ग से 1647, राजनांदगांव से 1254, बालोद से 326, बेमेतरा से 391, कबीरधाम से 265, धमतरी से 382, बलौदाबाजार से 686, महासमुंद से 300, गरियाबंद से 333, बिलासपुर से 923, रायगढ़ से 444, कोरबा से 741, जांजगीर चांपा से 448, मुंगेली से 333, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 123, सरगुजा से 214, कोरिया से 198, सूरजपुर से 271, बलरामपुर से 95, जशपुर से 461, बस्तर से 77, कोंडागांव से 84, दंतेवाड़ा से 67, सुकमा से सात, कांकेर से 177, नारायणपुर से 17, बीजापुर से नौ और अन्य राज्य से 17 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,86,244 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,62,301 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,18,636 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 5307 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,02,881 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1366 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो