लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 1285 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: June 8, 2021 00:33 IST

Open in App

रायपुर, सात जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1285 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,81,860 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 514 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 26 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1285 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 119, दुर्ग से 35, राजनांदगांव से 26, बालोद से 22, बेमेतरा से पांच, कबीरधाम से 15, धमतरी से 47, बलौदाबाजार से 58, महासमुंद से 48, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 22, रायगढ़ से 62, कोरबा से 48, जांजगीर चांपा से 70, मुंगेली से छह, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से छह, सरगुजा से 81, कोरिया से 65, सूरजपुर से 61, बलरामपुर से 48, जशपुर से 94, बस्तर से 85, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 32, सुकमा से 53, कांकेर से 25, नारायणपुर से 28 तथा बीजापुर से 39 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,81,860 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,47,527 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 21090 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,243 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,446 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3115 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता