लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 120 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:17 IST

Open in App

रायपुर, सात अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 120 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,03,078 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में शनिवार को 51 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि आज संक्रमण के 120 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 14, दुर्ग से छह, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से चार, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से दो, कोरबा से दो, जांजगीर चांपा से 14, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से तीन, जशपुर से 11, बस्तर से 22, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से सात, कांकेर से आठ, नारायणपुर से तीन और बीजापुर से तीन मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,03,078 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,87,804 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1735 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,539 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,780 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो