लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 109 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:38 IST

Open in App

रायपुर, छह अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 109 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,02,958 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 60 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 109 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 13, दुर्ग से चार, बालोद से दो, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से चार, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से पांच, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से 10, सरगुजा से पांच, कोरिया से छह, बलरामपुर से चार, जशपुर से 11, बस्तर से 10, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से आठ, कांकेर से छह, नारायणपुर से चार, बीजापुर से एक और अन्य राज्य से एक मामला शामिल है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,02,958 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,87,642 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 1780 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,536 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,766 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो