लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 22 लाख के पार

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:13 IST

Open in App

मुंबई, छह मार्च महाराष्ट्र में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 10000 से अधिक नये मरीज सामने आने से संक्रमितों की संख्या 22,08,586 तक पहुंच गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विदर्भ, पुणे और मुम्बई में तेजी से नये मामले सामने आने से पिछले 13 दिनों में एक लाख मामले जुड़े हैं।

विभाग के मुताबिक राज्य में 10,187 नये मामले सामने आये। वहीं, 47 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 52440 हो गई।

महाराष्ट्र में 21 फरवरी को संक्रमितों की संख्या 21 लाख को पार कर गयी। उससे पहले करीब 31 दिनों में एक लाख नये मामले जुड़े थे।

विदर्भ क्षेत्र तथा मुम्बई एवं पुणे में तेजी से नये मामले बढ़ने से 21 फरवरी के बाद महज 13 दिनों में एक लाख नये मरीज आंकड़े में जुड़ गये और यह शनिवार को यह संख्या 22 लाख के पार चली गयी।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 6080 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में अब तक 20,62,031 रोगी ठीक हो चुके हैं।

विभाग के अनुसार, फिलहाल 92,897 मरीज उपचाराधीन हैं तथा मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93.36 फीसदी है। मरीजों की मौत की दर 2.37 फीसद है।

मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,188 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,32,208 हो गई, जबकि इस महामारी से पांच लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,500 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस