लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण से और एक संत की मृत्यु

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:50 IST

Open in App

देहरादून, नौ मई जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर श्रीमहंत विमल गिरि की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गयी है।

संक्रमित होने के बाद 45 वर्षीय महंत को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बृहस्पतिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली ।

जूना अखाड़ा के थानापति रवींद्रानंद सरस्वती ने बताया कि हाल में संपन्न हुए हरिद्वार कुंभ के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत अवधेशानंद गिरि ने उनका पट्टाभिषेक किया था । वह पिछले 20 वर्षों से वह अखाड़े से जुड़े थे ।

शनिवार को उन्हें हरिद्वार के कांगड़ी ग्राम स्थित श्रीमहंत प्रेम गिरि आश्रम में भूसमाधि दे दी गई ।

हाल में संपन्न कुंभ के दौरान कई संत कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से छह से ज्यादा साधुओं की मृत्यु हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह