लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित योग गुरू स्वामी आध्यात्मानंद का निधन

By भाषा | Updated: May 8, 2021 20:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ मई प्रसिद्ध योग गुरू स्वामी आध्यात्मानंद का कोविड-19 के चलते शनिवार को यहां 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आध्यात्मानंद अहमदाबाद स्थित शिवानंद आश्रम के प्रमुख थे।

आश्रम के न्यासी अरुण ओझा ने कहा, ''स्वामीजी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 13 अप्रैल को शहर के एसीवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर अस्पताल में उनका निधन हो गया।''

आश्रम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वामी आध्यात्मानंद ने दुनियाभर में 814 शिविरों का आयोजन कर योग, प्राणायाम और चिंतन को बढ़ावा दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने 1999 में न्यू मेक्सिको के चियापास में हुए विश्व शांति सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत कनाडा सांस्कृतिक एवं विरासत संघ की ओर से उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मोदी ने ट्वीट किया, ''योग गुरू स्वामी आध्यात्मानंद जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उन्होंने अध्यात्म जैसे गहन विषय को सरल शैली में समझाया। मैं स्वामीजी को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने योग सिखाने के अलावा, अहमदाबाद में शिवानंद आश्रम की विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा की। ओम शांति!''

शाह ने ट्वीट किया, '' अहमदाबाद के शिवानंद आश्रम के योग गुरु स्वामी आध्यात्मानंदजी महाराज के निधन की खबर से व्यथित हूं। स्वामीजी हमेशा योग, आध्यात्मिक और साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से हर समाज के उत्थान के लिए सेवा करते रहे । ईश्वर आदरणीय स्वामीजी की दिव्य आत्मा को 'सद्गति' प्रदान करे।''

रूपाणी ने ट्वीट किया कि स्वामीजी के निधन से आध्यात्म तथा योग जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतKerala Local Body Elections: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

ज़रा हटकेYear Ender 2025: मोनालिसा से लेकर Waah Shampy Waah तक..., इस साल इन वायरल ट्रेड ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

विश्वH-1B वीजा को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतकिल्लत से बचने के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य