लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित संगीतकार श्रवण का निधन

By भाषा | Updated: April 22, 2021 23:53 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमित संगीतकार श्रवण राठौर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। श्रवण के बेटे ने यह जानकारी दी।

श्रवण के बेटे एवं संगीतकार संजीव राठौर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उन्हें नाजुक हालत में एस एल रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

संजीव ने कहा, '' बृहस्पतिवार रात करीब सवा दस बजे श्रवण राठौर का निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थन करें।''

संगीत निदेशक नदीम-श्रवण की जोड़ी बॉलीवुड में खासी मशहूर रही। नदीम-श्रवण ने 90 के दशक में ''आशिकी'', ''साजन'', ''परदेस'' और ''राजा हिंदुस्तानी'' जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया।

प्रीतम और अदनान सामी जैसी हस्तियों ने श्रवण के निधन को हिंदी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है और संगीतकार को श्रद्धांजलि दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र