लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रिमत मां ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

By भाषा | Updated: May 15, 2021 14:27 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 14 मई महामारी के इस दौर में जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है ।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा त्रिपाठी ने शनिवार को बताया, “तिलहर क्षेत्र की निवासी सरलादेवी (30) शुक्रवार शाम को कोविड- संक्रमित होने पर मेडिकल कॉलेज के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) वार्ड में भर्ती की गई थीं, इसके बाद उनके प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उन्होंने शाम को ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।”

उन्होंने बताया कि इस दौरान पीपीई किट पहन कर महिला डाक्टरों ने डेढ़ घंटे के अथक प्रयास के बाद सामान्य रूप से सरला का प्रसव कराया ।

पीआरओ ने बताया कि उनके आईसीयू कोविड वार्ड में तीसरे बच्चे ने जन्म लिया है इससे पहले भी दो और बच्चों ने जन्म लिया था उनकी माताएं कोविड-19 से पीड़ित थीं, हालांकि उनमें से एक नवजात की मौत हो गई थी ।

उन्होंने बताया कि नवजात शिशु व कोविड वार्ड में भर्ती सरला दोनों स्वस्थ हैं और नवजात शिशु को सरला की बहन को जन्म के बाद दे दिया गया है जो घर पर रह रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे