लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज को रोहतक के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 14:13 IST

Open in App

अंबाला, 13 दिसंबर हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला के सिविल अस्पताल से रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

डॉक्टरों ने रविवार को बताया कि विज ने बैचेनी की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें शनिवार रात को स्थानांतरित किया गया।

अंबाला के सिविल सर्जन डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि रोहतक अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम विज की हालत की निगरानी कर रही है।

गौरतलब है कि विज ने स्वेच्छा से आगे आकर कोविड-19 के संभावित टीके कोवैक्सीन के परीक्षण के तहत पिछले महीने एक टीका लगावाया था। वह पांच दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

भारत बायोटेक कोविड-19 के संभावित टीके कोवैक्सीन पर काम कर रही है। इस टीके के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए भाजपा के 67 वर्षीय नेता ने स्वेच्छा से आगे आकर खुराक लेने की पेशकश की थी।

उन्हें परीक्षण के लिए दो टीके लगाए जाने थे, जिनमें से एक उन्हें अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में 20 नवंबर को दिया गया था।

भारत बायोटेक ने कहा था कि टीके के क्लिनिकल परीक्षण में दो खुराकें 28 दिन के अंतराल पर दी जाती हैं और टीके का प्रभाव दूसरी खुराक देने के दो हफ्ते बाद पता लगाया जाता है।

इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी दखल देना पड़ा था और उसने कहा था कि कोवैक्सीन की दूसरी खुराक देने के कुछ दिन बीतने के बाद इंसान के शरीर में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बनती हैं, जबकि विज को सिर्फ एक ही खुराक दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां