लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में डटे योद्धा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया याद, कहा-योगदान का उल्लेख बलिदान और सेवा की महागाथा के रूप में किया जाएगा

By भाषा | Updated: April 21, 2020 13:51 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लड़ रहे डॉक्टरों, नर्सों सहित सभी स्वास्थ्य-कर्मियों, सफाई कर्मियों और पुलिस का उल्लेख करते हुए तारीफ की।

Open in App
ठळक मुद्देसभी स्वास्थ्य-कर्मी अनुकरणीय साहस का परिचय दे रहे है और देशवासियों का जीवन बचाने के लिए वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।समर्पण और निष्ठा के साथ देश की सेवा कर रहे हैं, उसका उल्लेख इतिहास में "बलिदान और सेवा की महागाथा" के रूप में किया जाएगा।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान जोखिम में डालकर डटे डॉक्टरों, नर्सों सहित सभी स्वास्थ्य-कर्मियों, सफाई कर्मियों और पुलिस का उल्लेख इतिहास में "बलिदान और सेवा की महागाथा" के रूप में किया जाएगा।

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ अपने और परिवारजन के लिए गंभीर जोखिम उठाते हुए, कोविड-19 के खिलाफ युद्ध में देश की सेवा करने वाले सभी देशवासियों के लिए, मैं विशेष आभार और सम्मान व्यक्त करता हूँ। ’’ उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोविड-19 पर विजय पाने में सभी का सतत योगदान बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर, नर्स और अन्य सभी स्वास्थ्य-कर्मी अनुकरणीय साहस का परिचय दे रहे है और देशवासियों का जीवन बचाने के लिए वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

कोविंद ने कहा, ‘‘ वे जिस समर्पण और निष्ठा के साथ देश की सेवा कर रहे हैं, उसका उल्लेख इतिहास में "बलिदान और सेवा की महागाथा" के रूप में किया जाएगा।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि सारे देश में टेस्टिंग-लैब में कार्यरत वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की प्रतिबद्धता अद्वितीय है। चौबीसों घंटे काम करते हुए, उन्होंने अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में अब तक लगभग 4 लाख नमूने एकत्र किए हैं और देश सेवा को सर्वोपरि रखा है। उनकी नि:स्वार्थ कार्यनिष्ठा प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि परिवहन सेवाएँ प्रदान करने वाले सभी चालक तथा छोटे व्यापारी एवं दुकानदार सहित इस कठिन समय में नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े सभी कर्मी विशेष प्रशंसा के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि वे उत्साह के साथ सेवा करने की उनकी भावना को नमन करते हैं। कोविंद ने कहा, ‘‘ भारी बाधाओं के बावजूद साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम करने वाले हमारे सफाई कर्मी, नगरपालिका कर्मचारी और जन सुविधाओं में कार्यरत सभी कर्मवीर हमारे असली नायक हैं। वे हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।’’

राष्ट्रपति ने लोगों का आह्वान किया कि हम सब उनके साहस और दृढ़-संकल्प के लिए पुलिस, सशस्त्र बलों और सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि देश के भीतर लॉकडाउन को प्रभावी बनाने में, हमारे पुलिस बल संवेदनशीलता और दक्षता का परिचय दे रहे हैं तथा हमारे सशस्त्र व अर्धसैनिक-बल सीमा पार आतंकवाद से देश की सुरक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सभी देशवासियों, गैर सरकारी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक व जन-सेवी संगठनों, तथा रेड क्रॉस सहित उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूँ जो विभिन्न तरीकों से योगदान दे रहे हैं। उनका सेवा-भाव सराहनीय है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियारामनाथ कोविंददिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल