लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः किराया माफ पर आनलाइन अभियान, बेरोजगार युवकों और छात्रों ने ट्विटर पर ‘‘हैशटैग नोरूमरेंट’’ मुहिम चलाई

By भाषा | Updated: May 1, 2020 14:26 IST

देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन है। इस बीच जयपुर में बेरोजगार युवक और छात्रों ने आनलाइन अभियान शुरू किया है। सरकार से कहा कि हमारा किराया माफ किया जाए। हम लोगों के पास किराया देने के लिए पैसा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के बेरोजगार युवक और छात्रों ने अपने अपने कमरों का किराया माफ कराने के लिए आनलाइन अभियान शुरू किया है।लॉकडाउन के दौरान हर व्यक्ति को नुकसान हो रहा है और हमें भी हो रहा है। हम चाहते है कि लॉकडाउन के समय का किराया माफ किया जाये।

जयपुरः कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लॉकडाउन के कारण पिछले एक महीने से अधिक समय से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे राज्य के बेरोजगार युवक और छात्रों ने अपने अपने कमरों का किराया माफ कराने के लिए आनलाइन अभियान शुरू किया है।

आर्थिक संकट, बेरोजगारी और भविष्य में कोई उम्मीद नहीं दिखने के बीच कुछ बेरोजगार युवकों और छात्रों ने ट्विटर पर ‘‘हैशटैग नोरूमरेंट’’ मुहिम चलाई है जो इन दिनों ट्विटर पर चल रहे विषयों में से एक है। सुमित महर्षी ने लिखा 'हम लोग बेरोजगार है और असहाय है। लॉकडाउन के दौरान हर व्यक्ति को नुकसान हो रहा है और हमें भी हो रहा है। हम चाहते है कि लॉकडाउन के समय का किराया माफ किया जाये। हम चाहते है कि सरकार कमरे का किराया माफ और कोचिंग फीस माफ करे।'

एक अन्य युवक सन्नी जोशी ने लिखा कि लॉकडाउन के चलते जब हम अपने घर आ गये है और शहर में किराये पर लिये गये कमरे में केवल सामान रखा हुआ है तो हमें उस कमरे का किराया क्यों देना चाहिए। बेरोजगार छात्रों के लिये कुछ करिये। कुछ लोग कोचिंग फीस और कमरे के किराये की माफी की मांग कर रहे है वहीं कई बेरोजगार युवक सरकार से वरिष्ठ व्याख्याता, आयुर्वेद, क्लर्क, फार्मासिस्ट और पुलिस सहित अन्य लंबित सरकारी रिक्तियों को भरने की मांग कर रहे है। इसे राज्य में उत्पन्न एक प्रमुख मुद्दा मानते हुए कुछ नेता और कार्यकर्ता भी इस मुहिम में शामिल हो गए। गुर्जर समाज के नेता हिम्मत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

सिंह ने कहा, ‘‘ मैं आपसे (मुख्यमंत्री अशोक गहलोत) निवेदन करना चाहता हूं कि शहरों में पढ़ने वाले छात्रों के कमरे का किराया माफ किया जाए। वे कृषि पर निर्भर परिवारों से आते हैं। तीन महीने के लिए कमरे का किराया लगभग 20,000 रुपये है। मुझे आशा है कि आप इस पर संज्ञान लेंगे।’’ राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के नेता उपेन यादव ने भी लंबित रिक्तियों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए बेरोजगारों के कमरों का किराया माफ करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का कमरे का किराया माफ किया जाना चाहिए। लॉकडाउन से पहले छात्रों द्वारा जमा की गई फीस या तो वापस कर दी जानी चाहिए या समायोजित कर दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले माह मार्च के अंतिम सप्ताह में एक आदेश जारी किया था जिसमें मकान मालिकों को छात्रों, श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों से किराए नहीं वसूलने को कहा गया था। पूरे राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन चल रहा है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 58 मरीजों की मौत हो चुकी है और 2556 संक्रमित मरीजों के मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए राज्यस्तरीय सर्वे और स्क्रीनिंग का काम जारी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है