लाइव न्यूज़ :

Chardham Yatra: 26 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री, केदारनाथ में 29 को और बदरीनाथ के कपाट 15 मई को खुलेंगे, श्रद्धालु नहीं आ पाएंगे

By भाषा | Updated: April 24, 2020 18:45 IST

विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर लॉकडाउन और कोरोना वायरस का असर देखने को मिलेगा। कपाट 26 अप्रैल से खुलने शुरू हो जाएंगे, लेकिन भक्तजन दर्शन नहीं कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद हर साल अप्रैल—मई में खुलते हैं।कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की छाया इस साल की चारधाम यात्रा पर पड़ी है।

देहरादूनः उत्तराखंड के उच्च गढवाल हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध चारधामों की वार्षिक यात्रा इस साल 26 अप्रैल को मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी लेकिन कोरोना वायरस संकट के कारण श्रद्धालुओं को उनके दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी।

उत्तराखंड के चारधाम के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद हर साल अप्रैल—मई में खुलते हैं और इस दौरान इन समारोहों में हमेशा हजारों श्रद्धालु शामिल होते रहे हैं।

हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की छाया इस साल की चारधाम यात्रा पर पड़ी है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 26 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खोल दिए जायेंगे और इसी के साथ चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी।

केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को खुलेंगे जबकि बदरीनाथ के कपाट 15 मई को खुलेंगे। राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘‘आपसी मेल-जोल से दूरी के नियम के अनुपालन में हम अभी श्रद्धालुओं को मंदिर आने की अनुमति नहीं दे सकते।

कपाट खुलने के समारोह में पूजा करने वाले पुजारियों और मंदिर समिति के अधिकारियों के एक चुनिंदा समूह को ही शामिल होने की अनुमति दी जा रही है।' उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति के संबंध में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर निर्णय किया जाएगा।

महाराज ने कहा, ‘‘इस समय हमारी प्राथमिकता धार्मिक आस्था और परंपराओं का पालन करते हुए मंदिरों के कपाट खोलना है। बाकी निर्णय केंद्र के निर्देशों के आधार पर लिए जाएंगे।’’ कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यात्रा और पर्यटन को पहुंचे नुकसान के बारे में मंत्री ने कहा कि इस झटके से उबरने के लिए एक कार्ययोजना बनायी जा रही है।

उन्होंने कहा,‘‘ यात्रा पर सामाजिक मेलजोल से दूरी के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए हम कई उपायों पर विचार कर रहे हैं जो लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी यह जारी रहेगा।’’ महाराज ने बताया कि एक उपाय यह भी सोचा जा रहा है कि मंदिरों के निकट स्थित गुफाओं और 'ध्यान केंद्रों' पर फोकस किया जाए जिनमें स्वत: ही सामाजि मेलजोल से दूरी सुनिश्चित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर लॉकडाउन का प्रभाव और उससे निपटने में विभिन्न देशों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में अध्ययन कर रहा है और उसके आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।

 

टॅग्स :उत्तराखण्डकेदारनाथकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?